लक्ष्मी पूजन के बाद आज बुधवार को सुबह गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। घर-परिवार की महिलाओं ने अलसुबह घरों के मुख्य द्वार के आगे लाल मिट्टी से बनाए हुए गोवर्धन की अनुकृति पर गोबर से स्वास्तिक और अनुकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। विभिन्न पूजन सामग्री से गोवर्धन पूजन कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने गोवर्धन अनुकृति की परिक्रमा की। इस बार दो दिनों तक गोवर्धन पूजा का क्रम चल रहा है। मंगलवार को भी घर-घर में गोवर्धन पूजन के आयोजन हुए। गोवर्धन पूजन के साथ-साथ अन्नकूट उत्सव भी मनाया जा रहा है। उत्सव में ठाकुर जी की प्रतिमा के समक्ष विभिन्न प्रकारों के व्यंजनों के भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें