मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव चेनारी प्रखंड में 30 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम के साथ उनके प्रिय भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना होगी। घर और शहर के मंदिरों में महावीर झंडा फहरा कर पवनपुत्र की आराधना होगी। श्री रामनवमी पूजा समिति की ओर से शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इस बार शहर में विशाल शोभा यात्रा निकालने की तैयारी है। पिछले सालों की तुलना में इस बार शोभा यात्रा बेहद खास होगी। 40 से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। इस बार 106 भगवा झंडे तले शहर के विभिन्न इलाकों से शोभा यात्रा निकलेगी। करीब 13 फुट ऊंची आकर्षक श्रीराम की प्रतिमा भी होगी हनुमान जी का बड़ा गद्दा भी आकर्षण का केन्द्र होगा। शोभा यात्रा में करीब लाख से अधिक श्रीराम भक्त शामिल होंगे।