बिहार राज्य के जमुई जिला से यशवंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि किसानों को समय से खेती के लिए खाद ना मिलने से काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गेहूँ और मटर की जो फसलें लगाई गई हैं। उसमे खाद डालने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि खाद के लिए किसानों को दुकानों में लम्बी लाइन लगाने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है