शहर के इस्लामिया हाई स्कूल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ-साथ मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभापति के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव शामिल हुए। दौड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही।इस दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अमन कुमार को, सिल्वर मेडल गौरव कुमार को और ब्रॉन्ज मेडल सूरज कुमार को दिया गया। तीनों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शंभू यादव ने कहा कि युवाओं में खेलकूद भी महत्वपूर्ण हो गया है। शारीरिक प्रतियोगिता भी महत्वपूर्ण है। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन इस्लामिया कॉलेज स्कूल मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर किया गया था। इस शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र का संचालन मुख्य कोच चंद्रशेखर कुमार के द्वारा किया जाएगा। शेखपुरा फिजिकल अकैडमी के नाम से इसका संचालन हो रहा है। इसी के उद्घाटन के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।