बिहार राज्य के जिला रोहतास से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शनिवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा द्वारा संयुक्त रूप में बरबीघा थाना में जनता दरबार आयोजित कर भूमि-विवाद के मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें कुल 43 मामलों पर सुनवाई की गई। जिसमें से कई मामलों पर आन-स्पोर्ट निष्पादित किया गया। जबकि कई मामलें सरकारी भूमि-विवाद से संबंधित था। आवेदक को अपने दावे की पुष्टि के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने का भी निदेश दिया गया। भूमि विवाद के निपटारे हेतु आयोजित किए गए इस जनता दरबार में नगर परिषद् बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा थाना थाना अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें। बरबीघा थाना में पहली बार डीएम और एसपी के जनता दरबार का आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिक काफी उत्सुक नजर आ रहे थे।बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार देखने पहुंचे थे क्योंकि डीएम द्वारा बरबीघा थाना में आज जनता दरबार लगाने की सूचना एक सप्ताह पहले ही लोगों को दे दी थी। मालूम हो कि पदभार संभालने के बाद नए डीएम द्वारा थाना पहुंचकर जनता दरबार लगाने की परिपाटी पिछले शनिवार को नगर थाना शेखपुरा से शुरू की गई थी। इससे पूर्व इस जिला के किसी भी डीएम ने थाना में जनता दरबार नही लगाया था।