शुक्रवार को डीएम सावन कुमार जनता दरबार में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। डीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का तत्काल निर्देश दिया। समाहरणालय के मंथन सभागार में जिले के दूरदराज से आए हुए । लोगों के पास जाकर डीएम ने उनकी फरियाद सुनते हुए लिखित आवेदन प्राप्त किए। उनके साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों ने से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी समस्याओं के त्वरित निष्पादित करते हुए इसकी सूचना देने का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद पेयजल योजना में गड़बड़ी शिक्षा स्वास्थ्य पेंशन के साथ-साथ घरेलू विवाद दहेज प्रताड़ना के मामले भी सामने आए योगदान के साथ ही डीएम ने जनता दरबार का आयोजन शुरू किया। यह तीसरा जनता दरबार था जनता दरबार में लोगों को डीएम के पास नहीं जाना होता है। डीएम ही खुद उनके पास जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए उनके साथ सहानुभूति प्रकट करते देखे जा रहे हैं। जिलाधिकारी शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आयोजित जनता दरबार में भी भाग ले रहे हैं । शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में डीएम बरबीघा थाना पर उपस्थित रहेंगे । यहां भी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए आने का आग्रह किया गया है।