बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता रहे पूर्व सांसद राजो सिंह हत्याकांड में 3 जून को निर्णय सुनाया जायेगा। सांसद और विधायक मामलों के विशेष न्यायाधीश एडीजे तृतीय संजय सिंह ने उभय पक्षों की दलील सुनने के बाद 3 जून को निर्णय सुनाने का आदेश दिया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि राजो सिंह की हत्या 9 सितंबर 2005 को नगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में 6:45 बजे संध्या में गोली मारकर कर दी गई थी। चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में उनके पौत्र वर्तमान बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में मौके पर राजो सिंह के साथ विचार विमर्श कर रहे एक अन्य लोहान गांव निवासी सरकारी कर्मी श्याम किशोर सिंह की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।