अरियरी थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय अज्ञात दिव्यांग किशोर को लावारिस अवस्था में अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत के विद्यापुर गांव के निकट से बरामद की।जिसे पुलिस अपने साथ थाना लाकर उसे बाल कल्याण समिति शेखपुरा भेज दिया।इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि किशोर विद्यापुर गांव के निकट लावारिस अवस्था में घूम रहा था।इसकी सूचना ग्रामीणों मोबाइल से थाना पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम विद्यापुर गांव पहुंचकर किशोर को अपने कब्जे में ले ली। पुलिस थाना अध्यक्ष ने बताया कि किशोर गूंगा है।वह अब तक अपने मुंह से कोई आवाज नहीं निकाल रहा है।सिर्फ इशारे से थोड़ा बहुत बात करता है। किशोर की कोई पहचान नहीं हो पाई है।ऐसा प्रतीत होता है कि किशोर अपने घर से भटक कर यहां आ गया है।उन्होंने आशंका व्यक्त की कि किशोर कुछ मानसिक रूप से बीमार भी प्रतीत होता है।किशोर की बरामदगी के संबंध में एक रिपोर्ट स्थानीय थाना में अंकित कर उसे पुलिस निगरानी में बाल कल्याण समिति शेखपुरा भेज दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।