रविवार की शाम राजद विधायक विजय सम्राट के इन्दाय स्थित आवास पर रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर 'दावत ए इफ्तार' का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समुदाय के हजारों लोगों ने भाग लिया। इसमें दलीय सीमाएं भी टूटी और हजारों लोगों ने इसमें शिरकत की। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली ,सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, पूर्व सिविल सर्जन मृगेंद्र प्रसाद सिंह, विधिज्ञ संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष, चंद्रमौली यादवअलावे कई अधिकारी,कर्मचारी भी इस इफ्तार ए दावत में शिरकत करते नजर आए। इस मौके पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने इफ्तार के बाद नमाज अदा किया।इस मौके पर विधायक विजय सम्राट ने कहा कि शेखपुरा में यह पहला मौका है। जब उनके द्वारा दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की है। यह प्रेम और भाईचारे का संबंध हमेशा बना रहे। उनकी यही कामना है।