सदर प्रखंड के पिंडशरीफ के खानकाह प्रो रिजवानुल होदा के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी जुटे। पिंडशरीफ के खानकाह को राजा जी के नाम से उनके अनुयायी पुकारते थे। उनका निधन हैदराबाद में 75 वर्ष की उम्र में हो गया।हैदराबाद में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर पिंडशरीफ लाया गया। यहां जिले के बड़ी संख्या में उनके अनुयायी लोग जुटे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गांव के कब्रिस्तान में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इसमें शामिल होने के लिए बंगाल, झारखंड, उड़ीसा सहित कई प्रदेशों से लोग उपस्थित हुए जबकि जिले के कई गांव से लोग उपस्थित हुए। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ रही।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।