बुधवार की सुबह एक 60 वर्षीय प्रौढ की ताड़ के पेड़ पर से नीचे जमीन पर गिरने से मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि प्रौढ ताड़ की पेड़ पर से ताड़ी उतारने के लिए चढ़े थे। उसी क्रम में उनका पाव ऊपर पेड़ से फिसल गया और वे जमीन पर आ गिरे। जहां उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक बरबीघा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मिर्जापुर के रहने वाले रामावतार चौधरी बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रामावतार चौधरी सुबह सुबह ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान पेड़ पर से पैर फिसलने के लिए रामावतार चौधरी गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक प्रौढ रामावतार चौधरी की मौत के बाद उनके परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई और शव को जला दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।साथ ही घर के परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।