जिले के सदर प्रखंड के पैन गांव स्थित एक खलिहान आग लगने से लगभग 10 बीघा भूमि की पकी और कटी फसल जलकर राख हो गई। जबकि खलिहान में ही खड़ी एक ट्रैक्टर के ट्रॉली का चक्का जलकर नष्ट हो गया। यह घटना गांव के किसान मदन सिंह के खलिहान में घटी। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में चना ,मसूर , खेसारी और अलसी की पकी और कटी फसल दौनी हेतु रखी हुई थी। बुधवार की तड़के ग्रामीणों ने खलिहान में रखे फसलों को जलते देखकर खलिहान की तरफ दौड़े ।लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते खलिहान में रखी सभी फसलें जलकर राख हो गई।इस बाबत पैन ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच अजय कुमार ने अंचलाधिकारी शेखपुरा से पीड़ित किसान को आगलगी की इस घटना को लेकर आपदा राहत कोष से सरकारी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घटना को किसी अज्ञात ने दुश्मनी के चलते अंजाम दिया है।इस घटना में किसान को दो लाख रुपए से अधिक का फसल संपति का नुकसान होने का आकलन किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।