बुधवार को दोपहर बाद प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोयगढ़ गांव में आग लगने से एक सौ बीघे भूमि की रबी फसल जलकर राख हो हुई। इस घटना में किसानों को लगभग 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है घटना में चना, गेंहू, सरसों, खेसारी, मसूर इत्यादि फसल इस अगलगी में जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के दो गाड़ी के साथ साथ ग्रामीणों के द्वारा तीन चार बोरिंग के द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया गया, इस अगलगी में किसान परमानंद सिंह का 25 बीघे का फसल जलकर राख हो गया, इसके अलावा राजकुमार सिह चंदन सिंह अरुण सिंह बखोड़ी सिंह सहित 25 किसानों का फसल जलकर राख हो गया। इस बाबत पूर्व मुखिया और किसान राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव के आधे किसानों की फसल खलिहान में जलकर राख हो गई।हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद जयरामपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग की।इस भीषण आगलगी की घटना के बाद गांव के अधिकांश किसान मायूस है।जिनका सब कुछ जलकर बरबाद हो गया। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से सरकारी उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उधर इस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे गांव में मातम सा दृश्य छा गया है। आग लगने के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।