सोमवार की सुबह शहर स्थित हटिया मोड के पास एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने एक 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान माऊर गांव निवासी रिंकी देवी के रूप में की गई। उसका मायका किशुनपुर बताया जाता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी देवी की शादी माऊर गांव निवासी घनश्याम पासवान से हुई थी। इसी बीच पति-पत्नी में विवाद होने के बाद उक्त महिला किसी तरह अपना जीवन यापन करने लगी और फिर उसने दूसरी शादी बढ़िया गांव निवासी विनोद तिवारी से किया। इसी बीच आज सोमवार की सुबह हटिया मोड पर सड़क पार करने के दौरान तेज हाइवा ट्रक की चपेट में महिला आ गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अपाहिज से दूसरी शादी महिला ने की थी फिर अपाहिज के देखभाल और उसके खर्चे की जिम्मेवारी भी महिला कचरे चुनकर उठाती थी। महिला के रहने की कोई व्यवस्था नहीं होने के बाद श्री कृष्ण चौक के आगे बनाए गए यात्री शेड में ही घेर कर महिला वही रहती थी और अपना जीवन यापन कर रही थी। बाद में पुलिस ने मृतका की लाश को जब्त कर ली। वहीं हाइवा चालक वाहन लेकर निकल भागने में सफल हो गया।