शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पटना से लखीसराय सड़क मार्ग से जाने के क्रम में शेखपुरा नगर के तीन मुहानी मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सुधीर कुमार के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हे लाद दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।