मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन परिसर में जिलास्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा और आत्मा के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप में दीप जलाकर किया। साथ ही सभी स्टाल का फीता काटकर किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र अरीयरी के कृषि वैज्ञानिक डॉ जावेद इदरीश और संगीता कुमारी सहित कृषि , आत्मा , उद्यान विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। मेला सह प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न गांव से भारी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि विभाग द्वारा मेले में 20 स्टाल लगाया गया था। तभी जिले के किसानों द्वारा अपनी भूमि में उपजाए गए मूली , पपीता , गोभी ,बंधागोबी , कोहड़ा , लौकी , मशरूम सहित कई शाक सब्जियों और फलों का प्रदर्श लगाया गया था। मेला सह प्रदर्शनी में किसानों द्वारा 116 प्रदर्श लगाया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मेले में आए किसानों को विभिन्न फसलों की खेती , पशुपालन , मछली पालन , मधुमक्खी पालन , बागबानी ,मशरूम का उत्पादन सहित कई प्रकार प्रशिक्षण दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।