जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कटारी गांव पहाड़ पर दलित बस्ती में अज्ञात लोगों ने गूंगटी में आग लगा दिया। जिससे 60, हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह गूंगटी कटारी गांव निवासी भाषो राम का बताया गया है । बी.9k ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बीती रात्रि में आग लगा दिया । जिससे गूंगटी में रखे सामान सारा जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार भाषो राम ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं कटारी गांव निवासी कर्जन मांझी के पुत्र साजन के नाम से मैजिक भान वाहन था। उन्होंने कहा कि घर के पास लगा हुआ था और रात मे अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। जिससे तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित कर्जन मांझी ने भी जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है उन्होंने कहा कि रात्रि में 2:00 बजे लगभग अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। आसपास के लोग शोरगुल करने पर आकर आग पर काबू पाया।उधर कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा एक लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है।उन्होंने कहा कि इस मामले में अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।