जिला मुख्यालय स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में स्थांतरित कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अजय कुमार का तबादला यहां से प्रोन्नति के बाद कार्यपालक अभियंता के रूप में मुजफ्फरपुर हो गया। कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर नए कार्यपालक अभियंता प्रभात आनंद का गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सहायक विद्युत अभियंता कमल कुमार, श्याम कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार ,प्रिंस राज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी अभियंता और कर्मचारी मौजूद थे। लोगों ने अजय कुमार को फूल और माला से डाल दिया ।साथ ही नए कार्यपालक अभियंता का भी स्वागत किया गया।नये विधुत कार्यपालक अभियंता के रूप में प्रभात आनंद का पदस्थापना हुआ है जिन्हें परियोजना और सप्लाई दोनो का चार्ज दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।