बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल घाटकुसुंभा प्रखंड के डीह कुसुंभा गांव में यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार के परिजन से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर के शंभू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला महामंत्री, जय प्रकाश गुप्ता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ,महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष भावना गुप्ता , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हसीनूर रहमान भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल ने आशीष कुमार के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनका पुत्र अपना घर सकुशल लौट आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने में जी जान से जुटे है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।