बरबीघा प्रखंड अंतर्गत भदरथी गांव में घर के छत से नीचे उतरने के क्रम में पाव फिसलने से एक 30 वर्षीय युवक दिनकर कुमार की मौत हो गई। मृतक गांव के रामाशंकर सिंह का पुत्र बताया गया है। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अपने घर के छत से नीचे सीढ़ियों से उतर रहा था। तभी घटना घटी। घटना के बाद गांव वाले और परिजन युवक को घायलावस्था में इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा ले गए। जब तक युवक दम तोड़ चुका था। मृतक अपने पिता का इकलौता संतान था। युवक अपने पीछे विधवा के साथ साथ छोटे छोटे बच्चों में एक दस साल का पुत्र और एक आठ साल की पुत्री छोड़ गया।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो चुका है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।