शेखोपुरसराय प्रखंड के कबीरपुर गांव में पुलिस के द्वारा हत्यारोपी के घर की कुर्की जब्ती की गई। विकास यादव हत्याकांड के आरोपी दयानंद यादव के घर की कुर्की की गई। घर के चौखट-किबाड़ सहित सारे सामान को पुलिस के द्वारा थाने लाकर रखा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 2020 में कबीरपुर गांव के विकास यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। तभी से इस हत्याकांड का आरोपी दयानंद यादव फरार है। न्यायालय के आदेश के बाबजुद भी उसने सरेंडर नही किया है। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर बुधवार के दिन उसके घर की कुर्की जप्ती की गई है। बताते चलें कि गांव से शेखोपुरसराय बाजार आने के क्रम में नहर के पास विकास यादव को अपराधियों ने गोली मार दिया था। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी।