शिवसागर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में शनिवार को कृषि का उत्पादन बढ़ाने व लागत कम करने के लिए कृषि पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला का संचालन अभय कुमार ने किया। किसानों को सुधीर कुमार व अमित कुमार ने अनेक जानकारियां दी। रबी फसलों में गेहूं के उन्नत प्रभेदों के बारे में बताया। इसके अलावा किसानों को दवाओं के छिड़काव, प्रयोग, मात्रा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।