सासाराम निगम नगर निगम क्षेत्र में फैली गंदगी और कचरे के विरोध में शहर के कई स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का कहना था कि सासाराम नगर परिषद से नगर निगम बनाया गया। तब उनमें उम्मीद जगी थी कि शहर का तेजी से विकास होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।