अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा शहर के चांदनी चौक पर अवस्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका 65 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर अनुसूचित जाति- जनजाति कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष संजय पासवान ,कृष्णा राम ,अरुण चौधरी, प्रमोद कुमार, राज किशोर दास और हरिकिशोर राम, भाजपा नेता नवल किशोर पासवान और दलित सेना के प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।