राशन कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसके जरिए आपको सस्ते में राशन मिल जाता है. कई बार हम देखते हैं कि डीलर राशनकार्ड धारकों को राशन देने में आनाकानी करते हैं या फिर वजन से कम राशन तौल कर दे देते हैं.अगर आपके साथ भी कभी ऐसा कुछ होता है तो बिल्कुल भी परेशान न हों. सरकार की ओर से राज्य के हिसाब से हेल्पलाइन नंबर (Helpline number) जारी किए गए हैं. अगर आपको भी कम राशन मिल रहा है तो आप इन नंबरों पर संपर्क करके डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं.सरकार भ्रष्टाचार को कम करने और खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के लिए शिकायत हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ताकि सब्सिडी वाले राशन गरीबों तक पहुंच सकें. यदि कोई राशन कार्ड धारक अपना भोजन कोटा प्राप्त नहीं कर रहा है, तो वे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आंध्रप्रदेश - 1800 425 2977 अरुणाचल प्रदेश - 03602244290 असम - 1800 345 3611 बिहार 1800 3456 194 छ्त्तीसगढ़ 1800 233 3663 गोवा 1800 233 0022 गुजरात 1800 233 5500 हरियाणा - 1800 180 2087 हिमाचल प्रदेश - 1800 180 8026 झारखंड - 1800 345 6598, 1800 212 5512 कर्नाटक 1800 425 9339 केरल 1800 425 1550 मध्यप्रदेश 181 महाराष्ट्र 1800 22 4950 मणिपुर 1800 345 3821 मेघालय 1800 345 3670 मिजोरम 1860 222 222 789, 1800 345 3891 नागालैंड 1800 345 3704, 1800 345 3705 ओड़िशा - 1800 345 6724 / 6760 पंजाब - 1800 3006 1313 राजस्थान - 1800 180 6127 सिक्किम - 1800 345 3236 तमिलनाडू - 1800 425 5901 तेलंगाना - 1800 4250 0333 त्रिपुरा 1800 345 3665 उत्तरप्रदेश 1800 180 0150 उत्तराखंड - 1800 180 2000, 1800 180 4188 पश्चिम बंगाल - 1800 345 5505 दिल्ली - 1800 110 841 जम्मू - 1800 180 7106 कश्मीर - 1800 180 7011 अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह - 1800 343 3197 चण्डीगढ़ - 1800 180 2068 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - 1800 233 4004 लक्षद्वीप - 1800 425 3186 पुदुच्चेरी - 1800 425 1082