जिला रोहतास भारत व पाकिस्तान के बीच सत्तर के दशक में हुए युद्ध में देश के जवानों की विजय गाथा को सुनाने के लिए गुरुवार को साइकिल यात्रा पर निकले एनसीसी कैडेट रोहतास जिला में पहुंचे। स्मृति चिन्ह लिए कैडेटों ने जिले के लोगों को भारतीय फौज की वीरता की गाथा सुनायी। दुश्मन देश के सैनिकों के सम्मान की कथा भी सुनायी। युद्ध विराम के बाद पाकिस्तानी सैनिकों के सम्मान पूर्वक वतन वापसी करने के बारे में भी बताया।