जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा में बाल दिवस मनाया गया। रविवार को सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान से किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाओं व प्राचार्य विनोद कुमार के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया तथा सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से संबंधित संघर्षों को अवगत कराया गया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अपनी विलक्षण वैचारिकी एवं श्रम साध्य प्रयासों द्वारा एक समर्थ संबल प्रदान करने में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का योगदान अविस्मरणीय है। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को जयंती पर कृतज्ञ प्रणाम तथा बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं विद्यालय प्राचार्य द्वारा बच्चों को दी गयी।