शहर के बुधौली निवासी प्रमुख गल्ला व्यवसाई एवम वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन साव का देर शाम निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही शहर के सभी व्यवसाइयों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में व्यवसाई उनके बुधौली स्थित आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना जाहिर की। लखन साव शेखपुरा के दिग्गज कांग्रेस नेता स्व राजो सिंह के बहुत ही करीबी माने जाते थे। कई वर्षों तक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भी रह चुके थे और 25 वर्षों तक नगर उपाध्यक्ष भी रहे। जबकि रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के ये रोटेरियन भी थे। इनके निधन पर व्यवसायी सुरेन्द्र साव, सोनू साव, नरेश साव,पंकज कुमार ,सूनील साव सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।