चेनारी बाजार के महावीर मंदिर में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। हवन-पूजन भी किया गया। महावीर मंदिर में सुबह ग्यारह बजे भगवान चित्रगुप्त पूजा शुरू हुई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान की जा रही पूजा के दौरान मंदिर परिसर शंखध्वनि से गुंज उठा।