शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने चंदन कुमार नामक फरार बदमाश को रहिंचा गांव से आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले इसके घर से एक देसी कट्टा और कुछ राउंड गोली बरामद किया गया था। उक्त मामले में उसे अभियुक्त बनाया गया था। तबसे वह फरार चल रहा था। पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर वोटिंग करते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बीते जुलाई माह में गिरफ्तार युवक का पिता दयानंद प्रसाद रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। जिसे जेल भेज दिया गया था। लेकिन यह उस दिन वह भागने में सफल हो गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।