मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने की। बैठक में बीडीओ मो मून आरिफ़ रहमान , सीओ हालेंद्र सिंह , थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा सहित दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में शांति व्यवस्था को लेकर कई निर्देश एस डीपी ओ द्वारा दिया गया। बैठक में पूजा पंडालों या पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। किसी भी पंडाल में पंचायत चुनाव से संबंधित किसी का बैनर पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिन और समय पर रूट चार्ट का पालन करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करने को कहा गया। विसर्जन जुलूस में 50 से अधिक लोगों के भाग लेने पर रोक लगा दी गई है। सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष और उनके 20 -20 वोलेंटियर का नाम और आधार कार्ड थाना बही में उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा आपसी प्रेम और भाईचारे के बीच मनाने का संकल्प दुहराया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।