बरबीघा स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेलांव गांव से महादलित वर्ग की एक नाबालिग बालिका का अपहरण करने और उसके परिवारवालों के साथ मारपीट व गालीगलौच करने के एक मामले में फरार आरोपी छोटन नोनियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व बरबीघा थाना के सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार ने किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत 16 मई 2021 को बेलाव गांव के बालिका का अपहरण छोटन नोनिया के पुत्र विकास कुमार ने कर लिया। घटना की शिकायत जब पीड़िता के परिवार वाले उसके घर जाकर की ।तब लड़का के परिवार वालों ने लडकी के परिवार वालों के साथ मारपीट और गाली ग्लौच किया। इस संबंध में पोस्को और दलित उत्पीड़न के अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में छह लोगों के विरुद्ध दर्ज की गई। इस मामले में अब तक अपहृत बालिका का कोई अता पता नहीं चल पाया है। जबकि मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपी फरार चल रहे थे। दलित उत्पीड़न और अपहरण के मामले में गिरफ्तार छोटन नोनिया को पुलिस ने जेल भेज दी। जबकि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी तेज कर दी गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
