एसपी कार्तिकेय शर्मा के सख्त निर्देशों के आलोक में शनिवार के दिन जिले के विभिन्न थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। शेखोपुरसराय थाना में अंचलाधिकारी अलका कुमारी और थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे कई मामले आए।इसी तरह चेवाडा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा , करंडे थाना के एएसआई उमेश सिंह ,सीओ हरेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया। इस जनता दरबार में कुल सात मामला आया। जिसमे चार मामलो का निष्पादन किया गया। इसी तरह अरियरी थाना में आयोजित जनता दरबार में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार और सीओ प्रेम रंजन कुमार उपस्थित थे।दरबार में चार मामला पहुंचा। वहीं जिले के बरबीघा थाना में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।