दो हार्ड कोर नक्सली गिरफ्तार गोह औरंगाबाद–/ गोह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है अंकुरी में चल रहे पुल का निर्माण कार्य मे कार्यरत मुंसी शिवनारायण यादव से लेवी की मांग की गई थी मना करने पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। तब से फ़रार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर 29 वी वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश कुमार सिंह सी कंपनी कमाडेंट इंस्पेक्टर लोकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवान व गोह थानाध्यक्ष मनोज कुमार उप निरीक्षक मो. तस्लीम खान के साथ संजुक्त अभियान चलाकर दो अभियुक्त सुरेश राजवंशी और बिन्दा राम को डिनडीर गांव से ग्रिफ्तार किया है। उस पर गोह थाना में कांड संख्या 27/20 दर्ज था और वे फरार चल रहा था जिसे जेल भेज दिया गया है।