कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में जाकर जरूरतमंद मजदूरों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंदन पूष्प एवं शेखपुरा विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार चिंटू के साथ-साथ राहुल गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष जितेंद्र धारी सहित अन्य लोग भी शामिल थे। इनके अलावा कई कांग्रेसियों को वितरण करते हुए देखा गया। यह शेखपुरा नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड संख्या 20 में की गई।