जिला में सरकारी कर्मचारियों के प्रतिवाद दिवस मनाया। सरकार के कर्मचारी और कामगारों के खिलाफ बनाये गये कानून के विरोध में यह आयोजन किया है। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने संघ भवन में प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों के लॉकडाउन के नियमो का अनुपालन करते हुए प्रतिवाद किया। सभी आन्दोलन रत कर्मचारी मास्क भी पहने हुए थे। इस सम्बन्ध में संघ के महासचिव अनिल कुमार ने प्रतिवाद दिवस के आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया कि सरकार के सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनर के महगाई भत्ता को जान कर दिया है। कामगारों के कारखाने में काम करने के घंटे को आठ से बढाकर बारह कर दिया है। ये सभी कर्मचारियों और कामगारों के मौलिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन है। सरकार को इस सम्बन्ध में जारी आदेश को तुरंत वापस लेना चाहिए उन्होंने बताया कि आज सभी कर्मचारी कोरोना वायरस से लड़ने में योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें सरकार द्वारा एक माह का अतिरिक्त वेतन देने का वायदा किया था। कोरोना संग्राम में लगे सभी कर्मचारी को पचास लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा करवाने और सभी कर्मियों को PPE यानि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण देने को लेकर यह प्रतिवाद दिवस आयोजित किया गया है।