बरबीघा प्रखण्ड के बड़ी इस्माइलपुर गांव में एक महिला रुणा देवी की बुरी तरह पिटाई कर बदमाशों ने घायल कर दिया। जिसे खून से लथपथ अवस्था मे इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। घायल महिला की शिकायत पर भैसुर डोमन पासवान को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना में महिला का सिर बदमाशों ने फोड़ दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
