नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिंडाय गांव में संजीव सिंह की पत्नी संजू देवी को पड़ोसियों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घर मे खिड़की खोलने के सवाल पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घायल महिला की शिकायत पर महिला थाना शेखपुरा में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें गांव के ही सुभाष सिंह , रवीश कुमार , अंशु कुमार सहित 5 लोंगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया। महिला थाना अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्ता