चेवाड़ा में बेमौसम बारिश ने कृषि कार्य पर एकाएक ब्रेक लगा दिया है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद यह बारिश ने पानी पानी कर दिया। लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा सीमित छुट के बाद कृषि कार्य में तेज़ी आ गयी थी। किसान सोशल डीस्टेंसिंग का अनुपालन कर खलिहान में रखने गेहूं की दौनी करने में जुट गये थे। शुक्रवार को असमान में छाये घने बादल के बाद दोपहर में जोरदार बारिश शुरू हो गयी। खलिहान में किये जा रहे दौनी के कार्य बंद कर लोग तिरपाल आदि से उसे ढकने में लग गये। इसके पूर्व भी लगातार चल रहे पुरवैया हवा के कारण गेहूं की दौनी धीमी गति से हो रहा था। बारिश ने खेतो में लगे प्याज और सब्जी के फसल को भी क्षति पहुचाई है। उधर मुसलाधार बारिश ने तपती गर्मी से लोगो को राहत प्रदान की। तापमान में कमी आने से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन अचानक इस बारिश ने शहर क्षेत्र के सुरत भी बादल दी। नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास जाम नाला में उफान आ गया। नाला का पानी सडक पर आ जाने के कारण लोगो को आने जाने में कठिनाई होना शुरू हो गया था। इस बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले से ही भविष्यवाणी कर रखी थी। मौसम विभाग के काल बैशाखी के प्रभाव से अभी आने वाले दिनों में भी बारिश की सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने किसानो को आने वाले दिनों में कई एहतियात बरतने की सलाह दी है. आने वाले दिन किसानो के लिए अच्छे नहीं बताये गये हैं।