कुटुंब न्यायालय के प्रधान जज बिजय बहादुर सिंह वृहस्पतिवार को सेवानिवृत हो गये। जिला विधिग्य संघ ने लॉकडाउन के बीच एक सादे समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस सादे समारोह में लिए जिला जज जनार्दन त्रिपाठी को भीआमंत्रित किया गया था। जिला विधिग्य संघ अध्यक्ष अरबिंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओ ने उन्हें फुल माला से लाद दिया। इस अवसर पर जिला जज के साथ एडीजे ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मो गयासुद्दीन आदि के साथ जिला विधिग्य संघ के उपाध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद यादव, महासचिव बिनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा, अतोष सिन्हा, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश नागरा आदि मौजूद थे। जिला विधिग्य संघ के सभागार में इस आयोजन को लेकर सोशल डीस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था। अधिवक्ताओ ने कुटुंब न्यायालय केप्रधान न्यायाधीश के रूप में यहाँ किये गये कार्यो की सराहना की। आमतौर पर परिवारों के भावनात्मक सम्बन्धो को बनाये रखने में इनके योगदान की सराहना की गयी। इस अवसर पर प्रधान न्यायधीश ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये। बताया कि इसके पूर्व भी यहाँ वे न्यायिक कार्य के शुरुआती दिनों में मुंसिफ के रूप में कार्य किया है। यहाँ से उन्हें काफी प्रेम और लोगो का स्नेह प्राप्त हुआ है।