Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला से फरकेस्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि तोपंचाचि थाना अंतर्गत सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को नक्सलियों ने आग लगा दिया खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें।

गिरिडीह : नक्सलियों के नाम पर ठेकेदारों से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में देवरी प्रखण्ड के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर गांव निवासी विकास कुमार यादव और रमनीटांड गांव निवासी धानु सिंह शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, नक्सली पर्चा समेत अन्य कई समान बरामद किया है। उक्त जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता कर डीएसपी संजय राणा ने दी।

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ इलाके के निवासी तीन कुख्यात व इनामी नक्सलियों मिसिर बेसरा, अजय महतो एवं गिरीश दा के घर मंगलवार को चाईबासा पुलिस पहुंची। चाईबासा पुलिस इस दौरान पीरटांड़ थाने की पुलिस और हरलाडीह ओपी पुलिस के सहयोग से उन तीनों कुख्यात नक्सलियों के घरों एंव उनके घर के आस पास के चौक चौराहे में इश्तिहार चिपकाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

झारखण्ड प्रदेश के गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत टैंसेरा निवासी पीएलएफआइ के कुख्यात अपराधी संदीप तिर्की की महिलाओं ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मृतक संदीप तिर्की पिछले एक दशक से अपराध की दुनिया में था। लेवी, रंगदारी और हत्या के घटना में वह शामिल रहता था। सोमवार की सुबह गांव की महिलाओं ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लेड़वा से पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली मनोज राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया है जब वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग ले रहा था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि है पुलिस नहीं कर रही है। जबकि उसकी गिरफ्तारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वंही उसके पिता का श्राद्ध कर्म भी आधे अधूरे में रुक गया है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी वयाप्त है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एसपी और पीपी की अनुशंसा का अध्ययन कर राज्य सरकार से 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर समेत चौदह नक्सलियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने सम्बन्धी अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। विदित हो कि बीते लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने को लेकर नक्सलियों ने योजना बनाई थी। हालांकि गिरिडीह जिला पुलिस की सक्रियता से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया था। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

गिरिडीह जिले कि डुमरी इलाके में सर्च अभियान चला पुलिस और सीआरपीएफ ने सीमाचंल क्षेत्र के सियारी मोड़ पुल के नीचे से 10 किलो का केन बम बरामद किया है. बताया गया कि एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर पुलिस बल और सीआरपीएफ ने सीमाचंल के सियारी मोड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया. विस्तृत खबर के लिये ऑडियो पर क्लिक करें।