गिरिडीह एव कोडरमा जिले के माइका कारोबारी शनिवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेत्तृव में रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। माइका कारोबारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस कारोबार से राज्य सरकार को हर साल करोड़ो का राजस्व मिलता है। बाबजूद इसके पुलिस और वन विभाग के अधिकारी इसे अवैध कारोबार बताकर कार्रवाई करते है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले की बेंगाबाद पुलिस ने लुप्पी गांव के एक किराना दुकान में छापेमारी कर 91 बोतल ब्रांडेड कंपनियों के नकली शराब जब्त किया हैं। वहीं पुलिस ने इस दौरान उक्त किराना दुकानदार धनजंय राय को गिरफ्तार कर लिया हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह वन प्रमंडल के एक दिवसीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आयोजन गिरिडीह स्टेडियम के साथ इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रतिभावान खिलाडियो के चयन को लेकर इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमे गिरिडीह के साथ पांच डिविजन, तीन सर्किल और एक रीजनल टीम ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ द्वारा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष दिव्या देवी की अध्यक्षता और जिला कोषाध्यक्ष सितारा प्रवीण के संचालन में आहूत इस धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राज्य मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।
गिरिडीह रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किया जायेगा। उक्त जानकारी रोटरी गिरिडीह के सचिव अमित गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में अमेरिका के वर्जनिया यूनिवर्सिटी से विश्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ० टॉम कैंफर के नेतृत्व में 22 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम आ रही है। जिनके द्वारा लोगों का प्लास्टिक सर्जरी एवं बच्चों के हर्निया का ऑपरेशन किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माहुरी वैश्य मंडल गिरिडीह का चुनाव भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार 7 जनवरी को संपन्न हुआ। जिसमें गोपाल दास भादानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश कुमार माथुर को 182 मतों से पराजित कर माहुरी वैश्य मंडल गिरिडीह के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं पूर्व अध्यक्ष रहे मनीष कुमार एकघरा को मात्र 7 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
