झारखण्ड राज्य से सीमा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण अचानक सूखा और बाढ़ फसलों के लिए सबसे विनाशकारी स्थितियां हैं, जो भारत में कृषि उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। सूखा मिट्टी की नमी को खत्म कर फसलें सुखा देता है, जबकि अचानक आई बाढ़ मिट्टी में ऑक्सीजन कम करके पौधों की जड़ों को सड़ा देती है और पोषक तत्वों को बहा ले जाती है।इससे बचाव के लिए कुछ उपाय अपनाया जा सकता है। जैसे - बाढ़ सहन करने वाली फसलों की किस्में और मिश्रित खेती अपनाना।दूसरा,सूखे से निपटने के लिए मिट्टी के प्रबंधन में सुधार और जल संरक्षण की तकनीकों का उपयोग करना।तीसरा, जल निकासी प्रणालियों का प्रबंधन करना ताकि बाढ़ के पानी को जल्दी निकाला जा सके।
