अब हम जानते हैं कि एंटीबायोटिक्स मतलब (वैसी दवाएं, जो हम गंभीर बीमारी की हालत में लेते हैं) हमें बीमार करने वाले रोगाणुओं को मारने में लगातार अप्रभावी होती जा रही हैं। रोगाणुरोधी प्रतिरोध अथवा एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस नामक यह खतरनाक महामारी एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग के कारण होती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट की तस्वीर के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में लिखा है "पिछले 2-3 दिनों से (*) चिन्ह वाले ये 500 के नोट बाजार में चलने शुरू हो गए हैं। ऐसा नोट कल इंडसइंड बैंक से लौटाया गया। यह नकली नोट है। आज भी एक मित्र को एक ग्राहक से ऐसे 2-3 नोट मिले, लेकिन ध्यान ना देने के कारण उन्होंने तुरंत वापस कर दिए।
नमस्कार साथियों ,झारखण्ड मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मॉडेम एड एजेंसी में ऑफिस स्टाफ के रूप में काम करना है। इस पद पर नौकरी करने का स्थान रांची ,झारखण्ड होगा। 12वीं व स्नातक पास व्यक्ति इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा और चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के आधार पर मासिक 10 हज़ार रूपए से 13 हज़ार रूपए तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। नंबर है : 9334116411 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया 31 अगस्त, 2023 तक केंद्र को सौंपने का निर्देश दिया है। जनरल ऐश्वर्या भाटी का कहना है कि 10 अप्रैल, 2023 को दिए आदेश के अनुसार केंद्र सरकार को केवल दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से प्रतिक्रिया मिली हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज सदन में उठे एक सवाल के जवाब में पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग को देश में लम्पी स्किन डिजीज के फैलने की जानकारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
केंद्र द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और महत्वपूर्ण संस्थानों के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने के लिए कुल 33 लाख ग्राहकों वाले तीन यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, मॉनसून ट्रफ लगातार सक्रिय है और यह अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रही है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिमी छोर के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बदलने की संभावना है।वहीं एक चक्रवाती प्रसार मध्य प्रदेश के निचले और मध्य स्तरों पर जारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
संयुक्त राष्ट्र संगठन यूनिटेड ने चेतावनी दी है कि यदि हम टीबी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढने और इस बीमारी की रोकथाम के लिए उपायों को लागू करने में विफल रहते हैं, तो यह बीमारी 2035 तक करीब दस लाख लोगों की मौत की वजह बन सकती है। यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने इसकी रोकथाम के लिए एक व्यापक रणनीति लागू करने पर जोर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
