झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला गोमिअ प्रखंड से अनिल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर ब्लूम साइंस ओलंपियाड द्वारा 2023-24 के सत्र के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में बोकारो जिला के गोमिया स्थित लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा जिया क्रिस्टीना हांसदा ने देश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार 5 मई को स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें