कल्याणपुर प्रखंड के सिमरिया भिंडी व गोराई पंचायत में गुरुवार को होने वाली जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी का बुधवार को बीपीआरओ संतोष कुमार चौरसिया,मनरेगा पीओ महेश भगत ने जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुखिया को व अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिया।बताया गया है की जन संवाद कार्यक्रम में जिला के अधिकारियों सहित प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारी लोगो को सरकार की योजना की जानकारी देने के साथ सुझाव लेंगे।इसमें गोराई में गोराई,जितवरिया , सोमनाहा, हजपुरवा,टारा पंचायत के लोग सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।वही सिमरिया भिंडी में आस पास के पंचायत के लोग शामिल होंगे।मौके पर गोराई मुखिया अनीश कुमार,हजपुरवा मुखिया प्रतिनिधि रमेश शर्मा, सोमनाहा मुखिया राधा देवी,सरपंच राजेश कुमार राय ,सिमरिया भिंडी मुखिया सामंत कुमार आदि मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
जिओ कंपनी का नेटवर्क नही रहने से सोरमार पंचायत के लोग परेशान है।लोग घर से बाहर निकलने के बाद नेटवर्क आने की बात बताई है।वही नेट नही चलने से कामगारों,युवा पीढ़ी के लोगो को परेशानी हो रही है।
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद के टारा, मोहनपुर, कुशियारी हाट अतिक्रमण की चपेट में है।किसान अंशु ठाकुर,अमृत ठाकुर आदि ने बताया की मुख्य सड़क से हाट की भूमि अंदर है।लेकिन हाट के भूमि को कुछ लोग अतिक्रमण कर झोपड़ी आदि बना लिया है।जिससे हाट में आने वाले व्यापारी को दुकान हाट के दिन सड़क किनारे लगाने की विवशता है।जिसके कारण सड़क पर जाम लग जाने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।वही आम जनों को भी हाट करने में परेशानी है।इसकी शिकायत के बाबजूद करवाई नही होने से आम लोग परेशानी में है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
जर्नादनपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को शिक्षकों के क्षमता वर्धन को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।मौके पर रंजय सिंह ,मोहम्मद शाहिद के साथ साथ छः सदस्य टीम द्वारा शिक्षकों के क्षमता वर्धन व तकनीकी ज्ञान कौशल विकसित करने को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। जिसमें डीपीओ मानवेंद्र कुमार का बताना है कि शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे बच्चों के ज्ञान कौशल में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता बढ़ाया जा रहा है।जिसको देखते हुए इस प्रकार के कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
राजनीतिक दलों को मिल रहे चंदे को सार्वाजिक किया जाना चाहिए।जिससे पारदर्शिता आएगी।जनता को भी पता चलना चाहिए की आखिर पैसा कहा से आता है।इसके जानकारी जनमानस को होना चाहिए।
प्रखंड क्षेत्र के पांच उर्दू विद्यालय का निरीक्षण रविवार को बीईओ ने किया।जिसमें रतवारा में दो, हरिहरपुर, गोपालपुर व चकमहेसी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव ने दौरा कर निरीक्षण करते हुए कई कमियां पाई। जिसे अभिलंब दूर करने का निर्देश दिया है।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में एकता युवा मंडल के सदस्य मो० यासीन ने एक बीमार महिला को ब्लड डोनेट कर सहयोग किया है। एकता युवा मंडल के संस्थापक मो० एजाज ने बताया कि सैदपुर पंचायत के निवासी वार्ड नंबर 7 के सुनीता कुमारी को कई बीमारियां से ग्रस्त हैं ।उन्हें ब्लड की आवश्यकता था जैसे ही एकता युवा मंडल के टीम के युवाओं को इसकी जानकारी मिली उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समस्तीपुर सदर में ब्लड डोनेट कर उन्हें ब्लड उपलब्ध करवाया।इसके साथ ही कहा की किसी भी गंभीर मरीज को ब्लड की जरूरत होगी ब्लड डोनेट किया जायेगा।
कल्याणपुर प्रखंड के गंगा पारन में किसान गोष्टी का आयोजन किया गया।जिसमें पायोनियर कम्पनी के अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीक से खेती करने के सलाह दी।जिससे फसल की उपज ज्यादा हो।इस दौरान कंपनी के अधिकारी विवेक कुमार ने किसानों को बताया की इस बार पायोनियर की धान की फसल नई तकनीक से करने से उपज बढ़िया हुई है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
कल्याणपुर थाना के मुक्तापुर उच्च विद्यालय के समीप ठाकुरबारी परिसर में रविवार को क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर मुक्तापुर गुमती के ऊपर आरओबी निर्माण को कराए जाने को लेकर एक बैठक की गई। मौके पर संघर्ष समिति का गठन भी किया गया।जिसकी अध्यक्षता के लिए सर्व सम्मति से सुरेश राय को मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित नगर निगम के मेयर अनीता राम की ओर से भुवनेश्वर राम ने संघर्ष समिति को यह आश्वासन दिया कि बैठक में लिए गए आरओबी निर्माण कार्य इस जगह की बहुत पुरानी मांग है।इसके लिए संघर्ष समिति के गठन का स्वागत योग्य कदम है।इसके लिए पूरा समय देने की बात कही। वही नगर निगम के मेयर की ओर से भरोशा दिलाया कि इस प्रस्ताव को नगर निगम से पारित कर बिहार सरकार व केंद्र सरकार के रेलवे विभाग को भेजने की बात कही गई है।वही ढांचागत निर्माण समिति से भी क्षेत्र के विकास के लिए विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व से यह क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र ही था। इस बार नगर निगम के क्षेत्र परिसीमन में कुल सोलह पंचायत को शामिल किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजनीतिक दलों के मिल रहे चंदे सार्वजनिक होने चाहिए।जब कुछ गलत नही है तो छुपाना क्यों?जनता को भी पता लगाना चाहिए की किसको किसने कितना चंदा दिया।