विद्यापतिनगर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई गांव में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुजीत भास्कर व जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व चौपाल एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान व लाभार्थियों को जानकारी दी गई।