कल्याणपुर विधानसभा के दक्षिणी भाजपा मंडल अंतर्गत अजना पंचायत के वार्ड 4 फुलहारा गांव में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हल बैल का पूजन किया गया।इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए योजनाओं की जानकारी लोगो को दी गई।इस दौरान वार्ड चार के कई घरों में नल जल का पानी अभी तक नही पहुंचने की शिकायत लोगो ने भाजपा कार्यकर्ताओ से की।जिसपर अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत करने का आश्वासन भाजपा कार्यकर्ताओ ने लोगो को दिया।मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अनोखेलाल पंडित, हीना दास, राम आधार शर्मा, रामलाल पंडित, संजय शर्मा, उप सरपंच सेमफुल महतो आदि लोग मौजूद थे।