कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत में भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव चलो अभियान चलाया।जिसमें बूथ संख्या 119 महादलित टोला में महिला मोर्चा अध्यक्ष कामिनी झा ,सुमन कुमारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जानकी देवी, गांव चलो अभियान सह संयोजक मुन्ना सिंह, प्रभाकर शर्मा, बलिराम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार, जगदौन सदा ने केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो को दी।वही कल्याणपुर पंचायत के मिर्जापुर गांव के बूथ संख्या 115,116 पर निर्मला देवी, नीतू देवी, अकली देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, अनीता देवी, राजकुमारी देवी, मीरा देवी, इंदु देवी ने गांव चलो अभियान में लोगो को केंद्र की योजना की विस्तार से जानकारी दी।