कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कल्याणपुर दक्षिणी मंडल के अजना पंचायत के फुलहारा गांव के बूथ संख्या 204 और 205 पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव चलो अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।वही इसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुधीर शर्मा और संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने करते हुए पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तार से जानकारी आम लोगो को देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की।मौके पर सोनू महतो , उप सरपंच राजनंदन महतो, नीलम देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, शीला देवी, दुर्गा देवी, बसंत महतो, राज किशोर महतो, सुरेश पंडित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।